अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला के रुनंग गांव में बारिश के इस मौसम में स्कूली बच्चे जान जोख़िम में डालकर स्कूल जाने के लिए मजबूर है। वजह है कि इन बच्चों का स्कूल नाले के उस पार पड़ता है। ऐसे में बारिश की वजह से जब सभी नदी नाले उफ़ान पर है तो उस समय यह बच्चे रुंनंग नाले को जान जोखिम मे डालकर पार कर रहे है। इस तरह से नाले को पार करना बच्चों की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन प्रशासन इससे बेखबर किसी बड़े हादसे के इंतजार में आंखें मूंद बैठा है।
रुनंग गांव की एक स्थानीय महिलाओं ने बच्चों के नाले को पार करते हुए वीडियो बनाया है जिसमें महिलाएं प्रशासन से रुंनंग गांव के समीप नाले में पुल बनानने की मांग कर रही है ताकि स्कूली बच्चों को नाले में जान जोखिम में डालकर स्कूल ना जाना पड़े। आज किन्नौर जिला मे भयंकर बारिश हो रही है ओर रुंनंग नाले का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में यह स्कूली बच्चे अपने जुत्ते हाथ में लेकर इस नाले को पार करने पर मजबूर हो हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व स्कूल प्रबंधन ने इस नाले में पुल बनाने की कोशिश तक नहीं की है। न ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस विषय मे सुध ली है, जिसके चलते इन छोटे स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाले से होते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है।
ऐसे में अचानक नाले में बाढ़ आ जाए तो बच्चों की जान खतरे में भी पड़ सकती है। बता दें कि जिला में बारिश के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पर्ययकों व स्थानीय लोगों को मौसम के अनुकूल होने तक किसी भी प्रकार से जान जोखिम में डालकर सफर करने से सख्त मनाही की है ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
