By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पांच साल से बंद हमीर उत्सव को दोबारा शुरू करने की मांग, शहरवासियों में रोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पांच साल से बंद हमीर उत्सव को दोबारा शुरू करने की मांग, शहरवासियों में रोष
himachalNews

पांच साल से बंद हमीर उत्सव को दोबारा शुरू करने की मांग, शहरवासियों में रोष

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/21 at 5:26 PM
Share

हर साल बहाने बनाकर टाला जा रहा आयोजन, पुलिस ग्राउंड में उत्सव करवाने का सुझाव

हमीरपुर, अरविंद-: जिला मुख्यालय हमीरपुर में कभी धूमधाम से आयोजित होने वाला हमीर उत्सव पिछले करीब पांच वर्षों से बंद पड़ा है। उत्सव का आयोजन दोबारा शुरू न होने से शहरवासियों में रोष बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल किसी न किसी कारण का हवाला देकर इस आयोजन को टाल दिया जाता है। इससे न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत प्रभावित हो रही है, बल्कि नई पीढ़ी भी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द हमीर उत्सव को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है।

हमीरपुर के गठन और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े इस उत्सव का आयोजन पहले बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में किया जाता था। हालांकि, न्यायालय की ओर से स्कूल मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगाए जाने के बाद उत्सव का आयोजन बंद हो गया। इसके बाद से प्रशासन की ओर से आयोजन के लिए कोई स्थायी वैकल्पिक स्थान तय नहीं किया जा सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों में भी जिला और राज्य स्तरीय उत्सव नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, लेकिन हमीरपुर के इस पारंपरिक उत्सव की लगातार अनदेखी होना चिंता का विषय है।दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के मुख्य संरक्षक एडवोकेट सुशील शर्मा ने कहा कि पिछले करीब पांच वर्षों से हमीर उत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। इससे सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का अवसर छिन रहा है और नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति को जानने से वंचित हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि करीब दो वर्ष पहले व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष उत्सव के आयोजन के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध करवाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारी भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उनके अनुसार, पुलिस ग्राउंड में हमीर उत्सव का आयोजन करवाया जा सकता है।बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेश ठाकुर ने कहा कि हमीर उत्सव को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह रहता था। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इसे दोबारा शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि शहर के नजदीक स्थित पुलिस ग्राउंड आयोजन के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द उपयुक्त स्थल निर्धारित कर हमीर उत्सव के आयोजन की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि हमीरपुर की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को फिर से जीवंत किया जा सके।

TAGGED: Hamirpur Demand to restart Hamir Utsav
Chandrika October 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोरंज में बच्चों के पोषण सुधार की पहल तेज, रागी पाउडर से मिल रहा लाभ, डीसी ने महिलाओं से लिया फीडबैक
Next Article त्योहारी सीजन में GST विभाग की सख्ती, रात में भी हो रही सरप्राइज चेकिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल के कर्मचारियों को 5 फीसदी DA, सचिवालय कर्मचारी संघ ने जताया CM सुक्खू का आभार

Ago

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में ब्लूबेरी प्रदर्शन इकाई का किया निरीक्षण, आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाने पर दिया बल

Ago

केंद्र की वित्तीय सहायता से विकसित हो रहे हेलीपोर्टों पर कांग्रेस कर रही राजनीति : भाजपा सांसद 

Ago

रैम्प योजना से एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और एआई तकनीक की दी जानकारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?