संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर में आई टी नेक्स्ट जनरेशन स्कूल मकोडजमन सुलयाली की दो शिक्षिकाओ सुरभि शर्मा और आकृति हीर “गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में शामिल हो गई है। यह रिकॉर्ड 1693 शिक्षकों ने बनाया है जिसमें से हिमाचल क़ई यह दो शिक्षिकाएं भी शामिल है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की यह पहल सक्सेस ज्ञान संस्था की ओर से चलाई गई थी, जिसमें लगभग 1693 लोगों ने भाग लिया।
इन सभी लोगों ने अध्यापक दिवस वाले दिन एक साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसका मुख्य उदेश्य भारत को ट्रेंनिग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड बनाना था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भारत में आकर भारत के अनुभवी अध्यापकों से कुछ सीखें। स्कूल की शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसपल नीरज चड्डा और चेयरमैन कृष्ण सिंह का कहना है हमें हमारे अध्यापकों पर गर्व है, हम उनके मंगल भविष्य की कामना करते हैं।
वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली आकृति हीर ने कहा कि वह आईटी नेस्ट जनरेशन पब्लिक स्कूल में अध्यापिका है और उन्हें यह बताते हुए गर्व है कि उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शमिल हो गया है। उन्होंने बताया कज हाल ही में पांच सितंबर को सक्सेस ज्ञान की ओर से एक कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसमें 1693 लोगों ने भाग लिया जिसका भारत की तरफ से वह भी हिस्सा रही।
वहीं शिक्षिका सुरभि शर्मा ने कहा कि वह भी आईटी नेस्ट जनरेशन पब्लिक स्कूल में अध्यापिका है ओर उनका नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मौका मुझे सक्सेस ज्ञान की ओर से दिया गया है जिनका उद्देश्य है भारत सदियों से बहुत अच्छे अध्यापकों का हब रहा है जिसको हमने आगे भी आगे बढ़ना है हमने भारत को बढ़िया अध्यापकों ,बढ़िया ट्रेनर ,कोच का हब बनाना है ताकि आने वाले समय में हमारे बच्चों को अच्छे अध्यापक मिले ताकि उनका भविष्य बढ़िया बन सके।
