बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पिछले 2 दिनों से लगातार और रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। पहाड़िया पूरी तरह से धुंध से ढकी है और विजिबिलिटी भी कम है। सितंबर के इस महीने में श्री नैना देवी में बरसात के कारण बारिश का सितम लगातार जारी है। हालांकि श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं
जिसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है, लेकिन जो श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें बारिश के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ विजिबिलिटी कम गहरी धुंध छाई है और गाड़ी चलाने में भी दिक्कत आ रही है । इसके अलावा बरसात के कारण भी श्रद्धालु बेहाल है। जबकि दुकानदारों का कहना है कि इस बरसात के मौसम में व्यापारिक तौर पर भी बाजार में काफी मंदी छाई हैं।
