नालागढ़/जगत सिंह: नालगढ़ के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों ने भाजपा व कांग्रेस के प्रति खासी नाराजगी जताई है। समुदाय के लोगों के मुताबिक भाजपा व कांग्रेस पार्टी द्वारा दोनों ही दलों में वोट बैंक के लिए एससी व एसटी मोर्चे के नाम से सैल बना रखें हैँ। लेकिन ज़ब समुदाय के लोगों साथ ज़ब अत्याचार होतें है तक यह मोर्चा के लोग कहां भाग जातें है। नालगढ़ के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों ने अपने समाज को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।
इस के तहत रिया में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान गुरु रविदास सभा के सदस्य रणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस एससी व एसटी के सैल बनाकर केवल मात्र समुदाय के लोगों को सालों से बेचने की कोशिश की जा रही है। बैठक के दौरान समुदाय के लोगों में दोनों ही पार्टियों के खिलाफ जमकर रोष देखा जा रहा है और समुदाय के लोगों ने अपने समाज के लोगों को जागरूक होकर तर्क करके अपने मत के इस्तेमाल करने कि अपील की है।
