विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: सोमवार से शुरू हो रहे असूज नवरात्रों पर मां चिंतपूर्णी का दरबार विदेशी फूलों से सजेगा। नवरात्रों के लिए मां चिंतपूर्णी का दरबार सजना शुरू हो गया है ओर रंग बिरंगे विदेशी फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है। फूलों की सजावट का कार्य दिल्ली के एक श्रदालु की ओर से सेवा के रूप में करवाया जा रहा है। चिंतपूर्णी मां का दरबार रविवार शाम तक पूरी तरह से सजकर तैयार हो जाएगा।
मंदिर की सजावट में इस्तेमाल में लाए जा रहे फूल देशी विदेशी है। इन फूलों को कोलकाता,थाईलैंड बेंगलोर और हैदराबाद से मंगवाया गया है। फूलों की सजावट कार्य करने वाले लक्ष्मीकांत ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर की सजावट में करीब एक दर्जन किस्म के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर अधिकारी बलबंत सिंह ने बताया कि सोमवार से असूज नवरात्रे शुरू हो रहे हैं जिसके मद्देनजर मंदिर को सजाया जा रहा है।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में नवरात्रों के अवसर पर हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए दरबार में पहुंचते है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता रखी जाएगी।
