नाहन/देवेंद्र कुमार: विधायक डा. राजीव बिन्दल ने नाहन खंड की दो दिवसीय अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। ये प्रतियोगिता जाबल का बाग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयेाजित किया गया। प्रतियोगिता में नाहन खंड के माडल नाहन जोन, बनकला, थाना कसोगा, जमटा सहित चार जोन के करीब 150 विद्यार्थी खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण स्कूल के खेल कूद प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई थी जो अब जाकर शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट में देश की बागडोर शान नदार ढंग से संभाली और देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञ पर भरोसा करते हुए देश में ही कोरोना की वैक्सीन तैयार की। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों से कहा कि सभी प्रतिभागी इस आयोजन का आनदं लें। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्राईमरी टीचर फैडेरेशन के पदाधिकारियों और अध्यापकगणों को बधाई दी।
