मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू का अभ्यास वर्ग राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में आयोजित की गई। अभ्यास वर्ग में करीब 100 के छात्रों ने भाग लिया।
विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी ने कहा की विद्यार्थी परिषद छात्र हितों समेत देश व समाज के हित में कार्य करने वाला संगठन है। साथ ही आजादी के बाद भारत वर्ष में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को सफल बनाने के प्रयास की बात की। परिषद की समग्र सैद्धांतिक भूमिका से छात्र कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
