By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हरित्लयांगर स्कूल को अपग्रेड करने पर मंत्री राजेंद्र गर्ग के सम्मान में आयोजित किया आभार समारोह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हरित्लयांगर स्कूल को अपग्रेड करने पर मंत्री राजेंद्र गर्ग के सम्मान में आयोजित किया आभार समारोह
himachal

हरित्लयांगर स्कूल को अपग्रेड करने पर मंत्री राजेंद्र गर्ग के सम्मान में आयोजित किया आभार समारोह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/26 at 1:07 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: घुमारवीं के हरित्लयांगर स्कूल को मिडल से राजकीय उच्च पाठशाला में अपग्रेड करवाने के लिए आभार समारोह आयोजित किया गया । ये समारोह स्थानीय लोगों ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग के सम्मान में आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्कूल को अपग्रेड करने के बाद स्कूल के लिए 6 अध्यापकों के पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी है क्योंकि अच्छी शिक्षा ही प्रदेश और देश का भविष्य बदल सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। उनके कार्यकाल में घुमारवीं डिग्री कॉलेज में एक साथ पांच विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू हुई है।

उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय मुंडखर, सोहल, भगेड़, पंतेहड़ा तथा कल्लर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत किया गया है इसके अतिरिक्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय पलासला राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडयार को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत किया इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा, दधोल, गालियां व अमरपुर में विज्ञान संकाय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गालियां, कोठी, पनोह, कोट, कठलग में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 2 वर्ष का काल कोरोना महामारी के कारण व्यर्थ होने के बावजूद भी उन्होंने घुमारवी विधानसभा की जनता से किए गए हर वादे को जमीन पर उतारा है।

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ की लागत से पीने के पानी के लिए बन रही स्कीम चौखणा का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है जिससे क्षेत्र के लोगों की पीने के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने तडौन पंचायत में 12 लाख की लागत से बने तीन सामुदायिक भवनों का अलग-अलग उद्घाटन किया। उन्होंने गांव लिंग में 4 लाख रूपए की लागत से बने लिंक रोड व 6 लाख रूपए की लागत से बनी लिंक रोड बलोट व 11 लाख रु की लागत से बनी रडा डिबला लिंक रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, प्रधान मनोज कुमार, ग्राम पंचायत डंगार प्रधान अनीता कुमारी ,उपप्रधान संजय ,सोसायटी प्रधान वतन सिंह, उपप्रधान हरबंस लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंडर-12 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 150 प्रतिभागी ले रहे भाग
Next Article बारिश की वजह से चक्की खड्ड में बढ़ा पानी का बहाव, वाहनों की आवाजाही के लिए पुल फिर से बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?