सोलन/योगेश शर्मा: सोलन में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर घर घर जाने का ऐलान किया है , लेकिन इस बार पार्टी गारंटी कार्ड के साथ घर घर जाएगी। हर वर्ग को दी गई गारंटी के बाद प्रचार प्रसार और जनसंपर्क के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। सोलन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने पिछले कल डोर टू डोर कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिस के बाद अब पार्टी के कार्यकर्ता गारंटी कार्ड के साथ घर घर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आजतक हिमाचल के इतिहास में भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता हतियाने की राजनीति की है विकास की ओर किसी ने भी ध्यान नही दिया है। राजीव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की गारंटियों के बाद अन्य दल भी लोगों को अब गारंटियां दे रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी गारंटीयां आम आदमी पार्टी ने जनता को दी है , उसे पुरा जरूर किया जाएगा।
