अनिल कुमार, किन्नौर: जिला किन्नौर के कोठी गांव के मध्य एक स्थानीय व्यक्ति से लुटमार क़ा मामला सामने आया है। कोठी गांव मे 23 सितंबर को रात को कुछ नकाबपोश लोगों ने एक स्थानीय व्यक्ति रगुना नेगी से धक्कामुक्की कर जेब से 8 हजार रूपए व मोबाईल फोन को छीनने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यक्ति रगुना नेगी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की है ओर लुटमार करने वाले लोगों की तस्वीरें सीसीटीवी मे कैद हुई है लेकिन व्यक्ति से धक्का मुक्की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से दूर बताया जा रहा है.
वहीं इस विषय मे स्थानीय व्यक्ति क़ा कहना है कि 23 सितंबर रात को वे अपने घर कोठी जा रहे थे अचानक कुछ नकाबपोश लोग उनके सामने आए और उनसे छीना झपटी कर उनके जेब से करीब 8 हजार की नकद राशि व मोबाईल फोन,आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, आदि को छीनकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने इस विषय थान में आज मामला दर्ज करवाह है और पुलिस इस विषय मे छानबीन कर रही है। उक्त लुटमार करने वाले नकाबपोश कोठी गांव के मध्य इनस्टॉल सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुआ है जिसकी फुटेज उन्होंने पुलिस को दे दी है।
