मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। वहीं चंबा जिला में भी पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। बारिश की वजह से ही चंबा कल्हेल बंजली मार्ग सुखनी नाला के पास भारी लैंडस्लाइड होने की वजह से बंद हो गया है, जिसके चलते कल्हेल चरोड़ी भावला और करेरी पंचायतों की आबादी की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
सड़क बंद होने से लोगों को आने जाने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां से लोगों को चंबा और तीसा जाना मुश्किल हो गया है। भारी लैंडस्लाइड से वाहनों के पहिए भी थम गए है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने यहां खुद ही मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने अपनी मशीनरी मौके के लिए भेजी है। उम्मीद की जा रही है कि इस मार्ग को शाम तक बहाल कर दिया जाएगा।
सबसे पहले लोक निर्माण विभाग मुख्य मार्ग को बहाल करने में जुटा है। उसके बाद अन्य मार्गों को खोला जाएगा क्योंकि भारी बारिश से मार्ग बहाल करने में परेशानी पेश आ रही है। फिलहाल लोगों को मार्ग बंद होने की सूरत में अपना सामान कंधे पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी और स्थानीय लोगों का कहना की भारी बारिश से चंबा कल्हेल बंजली मार्ग कल से बंद है जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। हमने लोक निर्माण विभाग को कहा था लेकिन अभी तक मशीन नहीं आई है। हमें चंबा तीसा जाना था लेकिन मार्ग बंद होने से परेशानी बढ़ने लगी है। उन्होंने विभाग से मांग उठाई है कि मार्ग को जल्द बहाल करवाया जाए ।
