मनमिन्दर अरोड़ा /कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से आज हर परिवार को फायदा मिल रहा है और बेरोजगारों के लिए भी कई योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के द्वार खोले गए हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता इस बात को भूल रहे हैं कि वह भाजपा पर छींटाकशी करने से पहले अपने परिवार को संभाले। कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा के प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कहा कि बीते दिनों कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा भी कुल्लू जिला के दौरे पर थे। उस दिन भी उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ झूठे आंकड़े पेश किए और कांग्रेस के ही नेताओं ने उन्हें गलत आंकड़े उपलब्ध करवाए थे।
ऐसे में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा को यह निश्चित करना चाहिए कि आप पार्टी का काम कर रही है या फिर कांग्रेस का। क्योंकि वह कभी भी किसी एक दल में नहीं रही है। आदित्य गौतम ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और वे किसी भी नेता के बारे में कोई अभद्र शब्द नहीं बोलती। लेकिन अलका लांबा ने हिमाचल दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र शब्दों का उपयोग किया कि भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। आदित्य गौतम ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों के लिए भी बीजेपी सरकार के द्वारा कई योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें 25% से लेकर 35 प्रतिशत तक रोजगार खोलने के लिए युवाओं को सब्सिडी दी जा रही है।।ऐसे में प्रदेश का युवा भी भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहा है और आने वाले समय में एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी।
