अनिल कुमार, किन्नौर: जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के पर्यटन स्थलों को देश ओर विदेश में प्रमोट करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई डॉक्यूमेंट्री आज रिलीज़ कर दी गई है। जिला को पर्यटन के क्षेत्र मे विकसित करने के उद्देश्य से बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री को उपायुक्त किन्नौर ने रिलीज़ किया।
इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी देते हुए डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि किन्नौर जिला अपनी खूबसूरती के लिए देश प्रदेश में जाना जाता है। ऐसे में अब विश्वभर में जिला की पहचान हो इसलिए पर्यटन विभाग की ओर से जिला के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की खूबसूरती को डॉक्यूमेंट्री में कैद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से किन्नौर के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को देश और विदेश तक पहुंचाया जा सके इसी लिए इसे मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री से देश-विदेश के लोगों को किन्नौर जिला के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों से अवगत होने का मौका मिलेगा और जिला में पर्यटन विकसित होने के बाद लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
बता दे कि पर्यटन विभाग की ओर से बनाई गई जिला के पर्यटन क्षेत्रों पर आधारित वीडियो डॉक्यूमेंट्री में जिला के पर्यटन स्थल छितकुल, सांगला, कामरू, कल्पा, नाको आदि क्षेत्रों को दर्शाया गया है और पर्यटकों से किन्नौर जिला के पर्यटन स्थलों में घूमने व जानकारियां हासिल करवाने के लिए पर्यटन विभाग आग्रह कर रहा है। इस वीडियों डॉक्यूमेंट्री के जरिए जिला के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के प्रयास भी किए गए है। आज पर्यटन दिवस के अवसर पर यह वीडियो समूचे प्रशासनिक अधिकारी व मीडिया,सोशल मीडिया पर बेहतर ढंग से प्रसारित हो इसलिए अपने प्रशासन सरकारी सोशल प्लेटफॉर्म पर भी इसको प्रसारित कर रहा है, ताकि देश विदेश तक किन्नौर की खूबसूरती को दर्शाया जा सके।
