बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर के नम्होल में अद्र्धनारेश्वर समाज (किन्नर) को थप्पड़ और जान से मारने की थमकी मामले पर नम्होल में स्थानीय लोगों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अद्र्धनारेश्वर समाज की अध्यक्षा बिजली महंत व नम्होल और घ्याल पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों ने अद्र्धनारेश्वर समाज के साथ हुए थप्पड़ मामले की घोर निंदा करते हुए रेस्ट हाऊस नम्होल से मेन बाजार होते हुए आरोपी की दुकान तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली गई।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बाहरी राज्यों के अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्तियों को तुरंत उनके मकान मालिक 24 घंटों में निकालें। अन्यथा मकान मालिकों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं लोगों ने कहा कि ऐसे गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह शर्मनाक घटना को कोई भी अंजाम न दे सके।
