हमीरपुर, अरविंद-। युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग की ओर से ब्लॉक और जिला स्तर पर निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष रूप से पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को उनके मताधिकार और लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है।
डीसी गंधर्व राठौर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाना और उन्हें अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
