नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन की सतीवाला पंचायत के कुलदीप धीमान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी सेल में बड़ी जिम्मेवारी मिली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने कुलदीप धीमान को एससी सेल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कुलदीप धीमान के समर्थकों में खासा उत्साह है। बता दें कि कुलदीप धीमान इससे पहले जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के महासचिव, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक के अलावा कांग्रेस कमेटी में कई पदों पर अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी और कर्मठता से निर्वाहन कर चुके हैं।
उनके कार्यो को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने कुलदीप धीमान को कांग्रेस एससी सेल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। कुलदीप धीमान ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उनको दी गई है, वह उसका पूरी तरह से पालन करेंगे।
