By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर से होगी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तंबू उखाड़ने की शुरूआतः अल्का लांबा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुजानपुर से होगी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तंबू उखाड़ने की शुरूआतः अल्का लांबा
himachal

सुजानपुर से होगी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तंबू उखाड़ने की शुरूआतः अल्का लांबा

admin
admin 6 Min Read
Updated 2022/09/29 at 12:21 PM
Share

हमीरपुर/कमल भारद्वाज: एआईसीसी की प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा है कि कांग्रेस वीरवार को हमीपुर जिला के सुजानपुर में एक बड़ी जनसभा करेंगे। हमीरपुर में एक प्रैस कांफ्रैंस में अल्का लांबा ने कहा कि इस जनसभा में हिमाचल के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक एवं छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू, प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहेंगे। अल्का लांबा ने कहा है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के एपी सेंटर सुजानपुर से भाजपा का तंबू उखाड़ने की शुरुआत की जाएगी। यहां से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा के सीएम पद के दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल को शिकस्त दी थी।

डबल इंजन सरकार ने दी मंहगाई और बेरोजगारी

कांग्रेस की नेता ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मंहगाई, बेरोजगारी दी है। हिमाचल में 1.36 लाख गैस कनेक्शन उज्जवला स्कीम के तहत फ्री गैस देने का भाजपा दावा कर रही है , जबकि मंहगाई के कारण इनके चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। पूरे विश्व में सबसे मंहगा 1200 रुपए का सिलेंडर नरेंद्र मोदी की सरकार दे रही है। सब्सिडी भी गैस पर मोदी सरकार ने बंद कर दी है। चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार ने जहां 2019 में 37200 करोड़ की सब्सिडी गैस पर दी थी, वहीं 2021-22 में मात्र 242 करोड़ की सब्सिडी दी गई।

हिमाचल में 10 लाख से ज्यादा बेरोजगार

अल्का लांबा ने कहा है कि मोदी सरकार ने 2014 में हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस तरह आठ सालों में 16 करोड़ नौकरियां मिलनी थी, लेकिन आज बेरोजगारी ने 45 साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल में ही 10 लाख से ज्यादा बेरोजागर हो गए हैं।

जयराम केंद्र के कठपुतली मुख्यमंत्री

अल्का लांबा ने जयराम ठाकुर को कठपुतली मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि वह पहले दिन खुद नियुक्तियां करते हैं और दूसरे दिन दवाब में आकर इनको रद्द कर देते हैं।

पूंजीपति मित्रों का 10 लाख करोड़ माफ किया, हिमाचल को कुछ नहीं दिया

अल्का लांबा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों का 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। अगर जयराम सरकार को केंद्र मोदी सरकार ने इसका कुछ हिस्सा दिया होता तो हिमाचल पर कर्ज का बोझ खत्म होता। जयराम सरकार से पहले हिमाचल पर 35 हजार करोड़ के आसपास कर्ज था जो कि अब 70 हजार करोड़ पहुंच गया है।

तेल पर टैक्स से 27 लाख करोड़ लुटे

अल्का लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे मंहगा तेल बेचकर देश की जनता से 27 लाख करोड़ का टैक्स वसूलकर आम जनता को कमरतोड़ मंहगाई दी।

क्या गुजरात से आ रहे नशे की खेप का मामला उठा पाएंगे अनुराग

अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के बाद नशा अब हिमाचल भी पहुंच रहा है। यह नशा कहीं और जगह से नहीं गुजरात में मोदी के मित्र अडानी की मुद्रा पोर्ट से आ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को दिल्ली लोगों ने भेजा है। लेकिन वे क्या इस बारे में नरेद्र मोदी से सवाल करेगे।

कांग्रेस ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं

अल्का लांबा ने कहा कि केद्र सरकार भले ही ईडी और सीबीआई को डराने कोशिश करे, लेकिन कांग्रेस आम जनता, महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र को घेरेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का झूठा नारा देने वाली भाजपा सरकार में किस तरह महिलाएं असुरक्षित है, यह उतराखंड में एक होटल में तैनात लड़की की बर्बर हत्या से जगजाहिर है। जहां बीजेपी के नेता के बेटे के होटल को गिराकर सबूत मिटाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में महिला अपराध से 1600 के करीब दर्ज मामले भाजपा सरकार के नारों की हकीकत बयां कर रहा है।

राष्ट्रवाद के नाम पर खोल दी अपनी दुकान

बीजेपी ने राष्ट्रवाद के नाम पर दुकान खोलकर अपने पूंजीपति मित्रों के जेब भरने का काम किया। हर घर एक झंडे के लिए पालिस्टर चीन से आयात किया गया और इसको रिलाइंस की मशीन पर तैयार कर करीब 700 करोड़ देश की जनता का इस पर बहाया गया। अमृत महोत्सव पर सरकारी खजाने की लूट की जा रही है और इनमें भाजपा के झंडे ही देखे जा सकते हैं, इसमें राष्ट्र का तिरंगा कहीं भी नहीं दिख रहा। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार सहित अन्य नेता मौजूद थे।

admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बेटस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बद्दी ने दान की व्हील चेयर और अल्फा बैड
Next Article कुलदीप धीमान बने प्रदेश कांग्रेस SC सेल के संयोजक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?