By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमने जो जयराम ठाकुर सरकार से मांगा हमें मिला: बिंदल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमने जो जयराम ठाकुर सरकार से मांगा हमें मिला: बिंदल
himachalpolitical

हमने जो जयराम ठाकुर सरकार से मांगा हमें मिला: बिंदल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/29 at 5:43 PM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए हमने जो मांगा वह हमें मिला। यही वजह है कि वर्तमान भाजपा सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आने वाले समय में हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र हिमाचल का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा। जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों में नाहन क्षेत्र की घारे उपेक्षा हुई है। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह उदगार आज गुरूवार को बर्मा पापड़ी पंचायत के प्रवास के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के शिलान्यास और करीब 1.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उदघाटन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

डा. बिन्दल ने कहा कि पिछले 60-70 सालों में पूर्व काग्रेस सरकारों के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए जबकि वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के मात्र साढ़े चार के कार्यकाल में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। डा. बिन्दल ने बर्मा पापड़ी क्षेत्र में विकास का जिक्र करते हुए कहा कि हमने बर्मा पापड़ी में पशु अस्पताल खोला और अब पशु अस्पताल के भवन का उदघाटन किया गया है, इस प्रकार एक ही टर्म में दोनों कार्य किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सैनवाला से बर्मा पापड़ी तक सड़क के सुधारीकरण पर 6.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि बर्मा पापड़ी पंचायत में पेयजल की दिक्कत को दूर किया गया है, अब 12 माह पेयजल मिल रहा है और आने वाले 15 सालों तक बर्मा पापड़ी में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र में मझाडा का पुल, नीमवाली का पुल, अंधेरी का पुल अनेक ऐसे महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण किया जिनकी इंतजार हमारे क्षेत्र के लोग दशकों से कर रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा कि कौलांवाला भूड़ को आईटीआई दी गई है और पिछले दिनों ही 108 एंबुलेंस सेवा की सौगात भी दी गई है। डा. बिन्दल ने कहा कि सड़कों और पुलों का क्या महत्व होता है, पेयजल की समस्या क्या होती है, यह नाहन क्षेत्र के हमारे लोगों से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। पहले, बरसात में हमारे गांव टापू बन जाया करते थे किन्तु आज पुलों और सड़कों का निर्माण कर क्षेत्र के लोगों के दुखों को कम किया गयाा है। डा. बिन्दल ने इस मौके पर नव-स्तरोन्नत रा.व.मा. पाठशाला जंगलाभूड़ का शुभारम्भ भी किया। इस स्कूल को हाल ही में उच्च विद्यालय से स्तरोन्न्त कर वरिष्ठ माध्यमिक किया गया है।इससे पूर्व बर्मापापड़ी प्रवास के दौरान डा. बिन्दल का जगह-जगह पर फूल और मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावी आहट के बीच हाथ लगी बड़ी सफलता, 150 पेटी अवैध शराब बरामद
Next Article हरि चंद गोयल को प्रभारी जिला मंडी किया गया नियुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?