मंडी/परी शर्मा: हरि चंद गोयल को बहुजन समाज पार्टी, जिला मण्डी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरि चंद गोयल ने लंबे समय से मण्डी जिला की 10 विधानसभा क्षेत्रों में बतौर जिला महासचिव पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा की बह पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर काम करते रहे है और आगे भी मायावती के दिशा निर्देशों पर कार्य करते रहेंगे। बल्ह विधानसभा क्षेत्र का कार्यकाल नेरचोक में खोला जाएगा जिसके लिए स्थान का चयन जल्दी ही किया जायेगा । बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बसपा के विधायक को जिताने में कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई जाएगी। गरीबों, शोषितों, पीड़ितों किसानों मजदूरों बागवानों महिलाओ और बेरोजगार युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।
