ऊना: एक तरफ हिमाचल के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं वहीं दूसरी तरफ शराब तस्करी का धंधा शुरू हो रहा है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी में शराब की इस बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने ऊना जिले के चुरूडू में करीब 150 पेटी अवैध शराब बरामद की। जहां चुनाव आचार संहिता लगने में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, वहीं इस प्रकार की गतिविधियां शुरू होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग द्वारा पांच टीमों का गठन करते हुए राउंड द क्लॉक निगरानी रखी जा रही है।
