मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला के सराज विधानासभा क्षेत्र के जंजैहली के ढीमकटारू में नारी को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। वही विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया और कहा कि हिमाचल में कांग्रेस छोड़ो आंदोलन भी जारी है।
मंडी जिला के सराज विधानासभा क्षेत्र के जंजैहली के ढीमकटारू में नारी को नमन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद को बधाई दी। उन्होने कहा कि आजकल देवी प़क्ष चल रहा है और देवी शक्ति से देवियों का आर्शीवाद प्राप्त हो तो हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर और भाजपा को जीत मिलेगी। प्रदेश का माहौल बीजेपी के पक्ष में है, महिला शक्ति उनके साथ है। वही उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और कहा कि जब कोई जहाज डूबता है तो चुहे भी भाग जाते है फिर ये तो इंसान है। उनको पता है डूबता हुआ जहाज है यंहा पर कांग्रेस छोड़ो आंदोलन भी जारी है।
महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज की महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। वे खुद का काम शुरू कर अपने बच्चों का लालन-पालन अच्छी तरह से कर रही है और आर्थिक रूप से घर चलाने में भी सहयोग कर रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए महिला स्वारोजगार योजना, जैसे कई योजना चलाई जा रही है। महिलाओं को 40 हजार फंड देकर मदद की जा रही है और वे स्वरोजागर की दिशा में बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में अगर कोई बेटी स्टार्टअप शुरू करना चाह रही है तो उसे स्वाबलम्बन योजना के तहत 1 करोड़ में से 35 लाख सब्सिडी दी जा रही है।
