बिलासपुर: बिलासपुर की बंदला धार में मौसम साफ होते ही पायलटों ने उड़ान भरी। पैराग्लाइडर पायलटों ने गोबिंद सागर झील में आपात लैंडिंग की।
बता दें कि बंदला धार में पैराग्लाइडिंग एडवांस (एसआईवी) कोर्स में हिस्सा ले रहे देश भर के पयालटों ने गुरुवार को आपातकालीन स्थिति में पानी में उतरने की ट्रेनिंग ली। इतना ही नहीं उन्हें यह भी सिखाया गया कि अगर आसमान में उड़ते समय कोई आपातस्थिति आ जाए तो वह एक रिजर्व पैराशूट की मदद से सेफ लैडिंग कर सकते हैं। यह सब पैराग्लाइडर को पता होना चाहिए।
पायलटों ने बंदलाधार से उड़ान भर कर लुहणू मैदान और गोबिंद सागर झील में लैडिंग की। इस 10 दिवसीय पैराग्लाइडिंग एंडवांस (एसआईवी) कोर्स में केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल से करीब 25 पायलट भाग ले रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए, कैसे गोबिंद सागर झील में पैराग्लाइडर पायलटों ने की आपात लैंडिंग
Leave a comment
Leave a comment
