बिलासपुर: बिलासपुर के मयंक वैद्य ने हांगकांग में हिमाचल का नाम रोशन किया गया है। मयंक ने 10 दिन में सबसे जल्द समय में 10 मैराथन ट्रेडमिल पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें हिमाचल के बेटे का नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया है। इस रिकॉर्ड ने मयंक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया। खास बात यह है कि 16 से 25 सितंबर के बीच उसने हांगकांग फुटबाल क्लब में हर दिन 42.195 किलोमीटर की दौड़ लगाई। मयंक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सभी दस मैराथन को पूरा करने के लिए कुल 31 घंटे 21 मिनट का समय लिया। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले मयंक पहले भारतीय बने थे।
हांगकांग में मल्टीनेशनल कंपनी के सीनियर अधिवक्ता हैं मयंक वैद्य
बिलासपुर की ग्राम पंचायत राजपुरा के नोआ गांव में जन्मे मयंक वैद्य हांगकांग में एक मल्टीनेशनल कंपनी के सीनियर अधिवक्ता हैं। मयंक वैद्य स्व. अशोक वैद्य (सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ) और माता समाजसेवी नीरू वैद्य के छोटे बेटे हैं। इनके बड़े भाई अमेरिका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
