By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बंगाणा को मिली दो एंबुलेंस वैन, वीरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > बंगाणा को मिली दो एंबुलेंस वैन, वीरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Uncategorized

बंगाणा को मिली दो एंबुलेंस वैन, वीरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/01 at 10:58 AM
Share

राकेश, ऊना: प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के आरंभ से ही आमजन के लिए घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का प्रण लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। सरकार के इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप आज ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में भी आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर रायपुर में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 ओर मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन एंबुलेंस सेवाएं आरंभ करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने बंगाणा को मिली दो एबुलेंस को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह दोनों वाहन चिकित्सा खंड बंगाणा के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों के लिए वरदान साबित होंगे ओर उन्हें घर-द्वार पर ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि इन वाहनों का संचालन खंड चिकित्सा अधिकारी बंगाणा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के तहत ऊना जिला में 12 एंबुलेंस वाहन चिकित्सा व अन्य आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहे है। जबकि दो मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन ओर 5 सांसद मोबाइल एंबुलेंस वाहन भी लोगों को घर-द्वार पर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

वीरेंद्र कंवर ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है ओर इस कड़ी में बंगाणा अस्पताल में 50 बिस्तरों के साथ 7 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं बंगाणा व थानाकलां में अस्पतालों के करोड़ों रुपए की लागत से आधुनिक भवन निर्मित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलोला, बसाल ओर चमयाड़ी में 90 लाख रुपए प्रत्येक की लागत से बेहतरीन भवन निर्मित किए गए हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 20 करोड़ की लागत से मातृ-शिशु अस्पताल बनकर तैयार है जबकि लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की निर्माण प्रक्रिया जारी है।

admin October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुटलैहड़ के लोगों को वीरेंद्र कंवर ने दी 10 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Next Article किन्नौर में जिला स्तरीय युवा उत्सव की धूम, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?