By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर में जिला स्तरीय युवा उत्सव की धूम, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किन्नौर में जिला स्तरीय युवा उत्सव की धूम, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
himachal

किन्नौर में जिला स्तरीय युवा उत्सव की धूम, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/01 at 11:01 AM
Share

अनिल नेगी, किन्नौर: आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से समूचे प्रदेश में युवा उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र किन्नौर ने शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड रिकोंगपिओ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छायाचित्र/फोटोग्राफी, कविता-पाठ, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, युवा संवाद व सम्मेलन ओर जिला स्तरीय सांस्कृतिक लोक नृत्य
प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं ने जिले के लगभग 300 युवाओं व छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने मे सहायक सिद्ध होते हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जिले में समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं जो जिले के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोड़े रखने में सहायक सिद्ध होते है। उन्होंने युवा उत्सव में शामिल 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से आग्रह किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र के सुदृीढ़िकरण के लिए मतदान अवश्य करें व जिन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है। वह भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें।

इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकोंगपिओ ने द्वितीय ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छायाचित्र प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की आरूषी ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा के सौरभ ने द्वितीय स्थान ओर ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय के पवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता-पाठ प्रतियोगिता में डाईट रिकांग पिओ की शालू ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की दीप्ति ने द्वितीय ओर आई.टी.आई रिकोंगपिओ की छैरिंग छोनजोम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय रिकोंगपिओ की पूजा कुमारी ने प्रथम, अमनदीप ने द्वितीय ओर जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रेया ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना बिष्ट ने प्रथम स्थान, आंशसा ने द्वितीय तथा निवेदिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा युवा संवाद प्रतियोगिता में तमन्ना बिष्ट, सुनिधी, लीलाधर ठाकुर व मानसी ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया।

इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय ओट तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि आज कि इन प्रतियोगिताओं में जिन प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वे राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकोंगपिओ के प्रधानाचार्य डाॅ. विद्या बंधु व उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा बसंत कुमार इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

admin October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बंगाणा को मिली दो एंबुलेंस वैन, वीरेंद्र कंवर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को जहरीले सांप ने डसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?