सोलन/योगेश शर्मा: शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया ने सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ये दावा किया है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट करने वाली है। गुलेरिया ने कहा कि आज हर घर तक भाजपा सरकार ने विकास किया है।हर वर्ग को साथ लेकर आज प्रदेश में जयराम सरकार कार्य कर रही है।
गुलेरिया ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है।उनके बड़े बड़े नेता आज वहां पर घुटन महसूस कर रहे है। ऐसे में अब वो भाजपा जॉइन कर रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता ये दावा कर रहे है कि सरकार कांग्रेस की हिमाचल में बन रही है,लेकिन जिस तरह से उनके बड़े बड़े नेता आज पार्टी छोड़ रहे है , उससे लगता है आने वाले 15 – 20 सालों तक कांग्रेस हिमाचल में नहीं आने वाली है।
गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए,लेकिन अब कांग्रेस के 2 कार्यकारी अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष भाजपा जॉइन कर चुके है। जिससे साफ है कि कांग्रेस से जहां जनता परेशान है ,वहीं उनके नेता भी परेशान है और यह बात इस बात का गवाह है कि हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करने वाली है।
