मंडी/परी शर्मा: नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस व गांधी जयंती के अवसर पर मंडी जिला मुख्यालय के सेरी मंच पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रोष रैली भी निकाली गई और महात्मा गांधी प्रतिमा पर उन्हे श्रद्धांजलि भी दी गई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों ने आज एनपीएस हिमाचल छोड़ो का नारा देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हो पर चलते हुए चरखा भी काता। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एक ऐसे व्यक्तित्व जिसने राह दिखाई की सत्या और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल हो सकती है और उन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाया था।
चरखा कातकर येे दिखाया था कि चरखा आत्मविश्वास का प्रतीक है और आज हमने भी उनके पद चिन्हों पर चलकर चरखा काता है और कर्मचारियों को संदेश दिया है कि गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर हम पुरानी पेंशन बहाल करवाके रहेगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने गौरे अंग्रेजों को भारत से खदेड़ा था और आज काले अंग्रेज यानी की नेताओं ने कंपनियों से माध्यम से लूट घसुट शुरू की है, लेकिन इस लूट घसूट को बंद करवाकर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज एनपीएस हिमाचल छोड़ों की शुरूआत भी की गई है । साथ ही आज संगठन का का स्थापना दिवस भी है, 2015 में संगठन की सथापना की गई थी।
ये कार्यक्रम आज हिमाचल के सभी जिला में हो रहा है और कर्मचारी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगें और एनपीएस हिमाचल छोड़ो के नारे से पुरानी पेंशन बहाल करवाकर दिखाएगें और एनपीएस को भगकर दिखाएगें। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन हम सराकर से मांग रहे है । वर्तमान सरकार पेंशन बहाल नहीं करती है तो जो एनपीएस से चिपका रहेगा उसे भी प्रदेश से जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि पुरानी पेंशन अगर कोई सरकार बहाल करेगी तो भाजपा की डबल इंजन की सरकार करेगी और इस डबल इंजन की सरकार को सिंगल होने में अब कुछ दिन ही बचे है। अगर वे फिर डबल होना चाहते है तो जल्द से जल्द ओपीएस को बहाल करे।
