संजीव महाजन,नूरपुर: पंजाब सरकार की ओर से नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे के उपलक्ष्य पर पटियाला पंजाब में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में नूरपूर ब्लड डोनर्स क्लब व संस्था के स्टार डोनर भुपिंदर ठाकुर “मुन्ना” को समान्नित किया। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाज़रा ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह सम्मान वर्ष 2021-22 में 1000 से अधिक यूनिट सरकारी ब्लड बैंकों में डोनेट करने वाली पूरे पंजाब की 15 एनजीओ को दिया गया। नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब ने वर्ष 2021-22 में सिविल हॉस्पिटल पठानकोट के ब्लड बैंक में 1050 यूनिट डोनेट किए है जिसके लिए उन्हें ये सम्मान मिला।
नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के अध्यक्ष राजीव पठानिया ने बताया की सभागार में जब नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब का नाम सम्मान के लिए पुकारा गया तो मुझे हर डोनर के तस्वीर नज़र आई और गर्व से सिर ऊंचा हुआ। इसी समारोह में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के कोऑर्डिनेटर व संस्था के स्टार डोनर भुपिंदर ठाकुर “मुन्ना ” को 75 से अधिक बार रक्तदान करने के साथ साथ वर्ष 2021-22 में तीन या उससे अधिक बार रक्तदान करने वाले पूरे पंजाब के 19 पुरूष रक्तवीरों के साथ समान्नित किया गया। उन्होंने कहा कि एनबीडीसी का अध्यक्ष होने के नाते मैं अपनी व एनबीडीसी की समस्त टीम की ओर से मुन्ना को बधाई देता नकी वजह से हमारी संस्था का नाम पूरे पंजाब में गूंजा।
उन्होंने कहा कि नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के सभी सदस्यों, शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों को इस राज्यस्तरीय सम्मान के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस प्रकार के सम्मानों से एक तरफ इस ईश्वरीय कार्य को करने के लिए हम सब में नए जोश का संचार होता है तो दूसरी तरफ हमारी समाज के प्रति जिम्मेवारी और बढ़ती है। बता दें कि नूरपुर और इसके आस पास के क्षेत्रों के लिए पठानकोट ही नजदीकी ब्लड बैंक है जहां से जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध हो सकता है।
