कुल्लू: समुद्रतल से 16580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला दर्रा पर पड़ी बर्फ को पर्यटकों ने निहारा। बता दें कि हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने दर्रे तक जाने के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू की है। निगम ने यह बस सेवा कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए शुरू की। वहीं बस का किराया 1000 रुपए प्रति किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह बस सुबह 7 बजे मनाली से निकलेगी और दोपहर 1 बजे दर्रे पर पहुंचेगी। खास बात यह है कि बस पर्यटकों को बर्फ की सैर करवाने के बाद मनाली लौटेगी। शनिवार को 20 पर्यटकों को लेकर निगम की बस शिंकुला दर्रा पहुंची। पर्यटकों ने शिंकुला में बर्फ के बीच खूब मस्ती की। रविवार के लिए 26 सीटें एडवांस में बुक हो गई। शिंकुला दर्रे में इन दिनों लगभग एक फीट बर्फ की परत बिछी हुई है।

शिंकुला दर्रा पर पर्यटन निगम ने शुरू की डीलक्स बस सेवा, सैलानियों ने बर्फ में खूब की मस्ती
Leave a comment
Leave a comment
