बिलासपुर: गोबिंद सागर झील में अब पर्यटक गोवा जैसे नजारे ले सकते हैं। दरअसल गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो गया है। ऑपरेटरों ने स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर में करतब दिखाए।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ाओं (वाटर स्पोर्ट्स) का शुभारंभ किया।
बता दें कि मंत्री ने हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंदसागर झील की सैर की। गोबिंदसागर झील में जलक्रीड़ाएं शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। वाटर स्पोर्ट्स के साथ चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग को भी मंजूरी मिल चुकी है।

