सचिन शर्मा,केलांग : महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर आज लाहौल के ओथंग गोंपा में विशेष पूजा के साथ ही श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर जहां लहौली परंपरा के अनुसार खतक चढ़ाया, वहीं फूल माला भी अर्पित किए।
इस दौरान रवि ठाकुर ने कहा कि रविवार को महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई ओथंग गोंपा में भी मनाई गई। उन्होंने कहा कि गांधी जी विश्व के उन नेताओं में से हैं, जिनसे हर कोई बहुत कुछ सीख सकता है। उन्होंने बताया कि गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य पर ओथंग गोंपा में विशेष पूजा का आयोजन भी किया गया, जिसमें 40 के करीब लामाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर लहौल स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
