सोलन/योगेश शर्मा: सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने दावा किया है कि 14 अक्टूबर को सोलन शहर के ठोडो ग्राउंड में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर प्रदेशभर से कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के भीतर होने वाली इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी उत्साहित है। वहीं कोटली ने लगातार हिमाचल में हो रहे पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ सता हतियाने की आदत है , उन्हे जनता के मुद्दों से कोई फर्क नही पड़ता है। उन्होंने कहा कि जहां जहां भी चुनाव होते है, पीएम मोदी वहां डेरा लगाकर उसे अपना घर बना लेते है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जितने मर्जी दौरे कर लें लेकिन भाजपा का मिशन रिपीट हिमाचल में नहीं होने वाला है।
हर वर्ग की बात को परिवर्तित प्रतिज्ञा रैली से रखेगी प्रियंका गांधी
गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि भाजपा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है ऐसे में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से जनता को भी प्रियंका गांधी संबोधित करने वाली है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की बात मंच के माध्यम से प्रियंका गांधी रखने वाली है। कोटली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन पांच सालों के कार्यकाल में सिर्फ घोटालों को बढ़ावा दिया गया है। बेरोजगारी महंगाई पर कोई लगाम डबल इंजन की भाजपा सरकार नहीं लगा पाई है और इसका जवाब देने के लिए जनता तैयार है।
किसी न किसी लालच में पार्टी छोड़ रहे नेता, कांग्रेस को नहीं पड़ेगा फर्क
कोटली ने कहा कि जो भी कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे है वो किसी न किसी लालच में जा रहे है,या फिर जिन नेताओं को कांग्रेस से कुछ नही मिल रहा है वो पार्टी छोड़ रहे है। कोटली ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की टीम की तरह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में एकजुट है और जिस तरह से उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है ,उसी तर्ज पर जनता हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्तासीन देखना चाहती है।
