नाहन/देवेन्द्र कुमार: विधायक राजीव बिंदल ने पालियो, बर्मापापड़ी और सलानी पंचायतों में करीब 5.79 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं के उद्घाटन और 2.49 करोड़ रुपए की विकास कार्यों के शिलान्यास किए। बिन्दल ने विभिन्न स्थलों पर जनसभाओं को कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व और रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में वर्तमान में 300 करोड़ रुपए से विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है जिनमें से अधिकतर सड़कों का लोर्कापण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने कालाअंब क्षेत्र को उप तहसील का तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि इस उपतहसील के खुलने से क्षेत्र की दर्जनों पंचाययतों के हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है और लोगों के राजस्वी सम्बन्धी कार्य घर द्वार पर ही हा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व सम्बन्धी कार्यों में जनता को और अधिक सुविधा के लिए क्षेत्र में नए पटवार सर्कल खोले गए हैं। बिन्दल ने पालियों में पटवार सर्कल का उद्घाटन करते हुए कहा कि कहा कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के राजस्व सम्बन्धी कार्य घर द्वार पर ही होंगे।
उन्होंने पलियों पंचायत में अंधेरी सिंचाई योजना तथा भोगपुर सिंबलवाला पेयजल योजना के उदघाटन पर कहा कि इससे जहां क्षेत्र में पीने का पानी उपलब्ध होगा, वहीं सिंचाई की सुविधा में भी विस्तार होगा। उन्होंने क्षेत्र की महत्वपूर्ण गुमटी का सड़क का शुभारम्भ और बस पासिंग के अवसर पर कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए वरदान सिद्ध होगी। बिन्दल ने कटोला में आयुर्वेदिक हैल्थ सेंटर के नए भवन के उदघाटन अवसर पर कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत बड़ा विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि कंडईवाला में बनने वाला डैम क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगा।
