राहुल चावला,धर्मशाला: विधानसभा चुनावों के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं व प्रत्याशियों की सहूलियत के लिए कई ऐप शुरू किए गए हैं। जिनके माध्यम से जहां मतदाता अपने प्रत्याशियों के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। वहीं प्रत्याशी भी ऑनलाइन सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पाएंगे। यह जानकारी एसडीएम धर्मशाला शिल्पी वेक्टा ने शनिवार को धर्मशाला में स्वीप कार्यक्रम की लांचिंग के दौरान दी।
एसडीएम ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को यह जानकारी उपलब्ध करवाना है कि प्रदेश इलेक्शन मोड में आ गया है और सभी को वोट करना है। मतदान करना सभी का अधिकार है, मतदान कब, कहां, किस दिन करना है, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करना है। एसडीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के अलग-अलग ऐप का मतदाताओं व प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा।
