बद्दी/जगत सिंह: बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में आचार संहिता लगते ही जिला पुलिस बद्दी भी अलर्ट हो चुकी है। बद्दी पुलिस की तरफ से क्षेत्र में जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं पंजाब हरियाणा से संपर्क में आने वाले सीमाव्रती क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में पंजाब से टच करते क्षेत्रों में करीबन 26 नाके लगाए गए हैं। जिसमें हर आने जाने वाली गाड़ियों के वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
एसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि पूरा बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ क्षेत्र पहले ही सीसीटीवी की निगरानी में है और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के कुछ दिन पहले पैरा मिलिट्री फोर्सेज भी आ जाएगी। उनका कहना है कि चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने को लेकर बद्दी जिला पुलिस सतर्क है और क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। एसपी बद्दी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अगर कुछ भी कहीं पर भी कुछ भी यदि उनकी नजर में आता है तो वह पुलिस को सूचित करें पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
