सोलन/योगेश शर्मा: त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। बीते दिनों जिले भर से लिए गए 13 सैंपल की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है ,जिसमें से 7 सैंपल फेल हुए है। इनमें पनीर, दही,टोमॅटो केचअप, मसर दाल, मटर, गाय का घी और अमृतसरी बड़िया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि विभाग ने त्योहारी सीजन से पहले ही 13 सैंपल जिले भर से लिए थे, जो कि बद्दी और कसौली से लिए गए थे। जिनमें पनीर, दही, टमाटो केचअप मसर की दाल, मटर, गाय का घी और अमृतसरी बड़िया के सैंपल फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां जहां से भी विभाग ने यह सैंपल भरे थे। फिलहाल वहां दो-तीन दिनों में विभाग नोटिस देने वाला है, यदि फिर भी कोई जवाब 30 दिनों के भीतर विभाग के पास नहीं आता है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
