सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। जिला सोलन हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है, ऐसे में सोलन पुलिस ने भी इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। इंटर स्टेट सात नाके सोलन पुलिस द्वारा लगाए गए हैं। हरियाणा के साथ लगते जिला सोलन पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।
हरियाणा के साथ लगते चोर रास्तों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय राणा ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान और पैरा मिल्ट्री फोर्स जिला में तैनात की जाएगी। जिसमें करीब 1200 जवान मोर्चा संभालेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ लगते प्रदेश के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चौंकना की जाएगी। वहीं चोर रास्तों पर भी नजर रखी जाएगी।
