बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिवाली पर्व के अवसर पर शनिवार को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि नड्डा 22 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजे दिल्ली से हेलीकाॅप्टर के माध्यम से बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहुंचेंगे।
लुहणू मैदान में भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बिलासपुर से नड्डा विजयपुर में अपने घर जाएंगे। 23 अक्टूबर को विजयपुर में नड्डा निवास में दीप-मिलन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बिलासपुर जिला के सभी भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। नड्डा सभी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर्व की बधाई देंगे। दिवाली पर्व तक वह बिलासपुर में ही रुकेंगे।
