मंडी/परी शर्मा: मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में तिब्बती कॉलोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला नेपाली नागरिक बनकर रह रही थी। महिला से 6.50 लाख की भारत कंरसी और एक लाख 10 हजार नेपाली करंसी बरामद की गई। साथ ही फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। वही महिला को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। महिला के पास चीन का वीजा भी मिला है, जबकि भारत में वह नेपाल के वीजा से पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं।
महिला से 6.50 लाख की इंडियन कंरसी, 1 लाख एस हजार की नेपाली करंसी बरामद
मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला को 22 अक्तूबर को गिरफतार किया गया है। जब महिला के कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां इंडियन करंसी 6.40 लाख की नकदी नेपाली करंसी 1 लाख 10 हजार बरामद हुई। साथ ही दो आईफोन और दस्तावेजो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंहिला के दस्तावेजों की जांच राज्य सीआईडी के जरिए करवाई जा रही है। उन्होने कहा कि मामले में कुछ रिपोर्ट आनी बची है साथ ही महिला 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है और पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया और पूछताछ की जा रही है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है। हर पहलू को ध्यान रखते हुए जांच की जा रही है।
मामले में तिब्बती मठ की पाई गई कोई कमी तो की जाएगी कानूनी कार्यवाही
एसपी ने बताया कि तिब्बती मठों में बाहर के लोग बौद्ध धर्म की शिक्षा लेने आते हैं। इसलिए मॉनेस्ट्री को चलाने के लिए विशेष नियमों का पालन करना होता है। मठों में कितने लोग आते है, कितने ठहरते है इसकी जानकारी भी समय समय पर देनी होती है। एसपी ने कहा कि अगर मामले में तिब्बती मठ की कोई कमी पाई गई तो तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि गौर हो कि इससे पहले ज्यादातर धर्मशाला और मैक्लोडगंज में नेपाली नागरिक बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली के मजनू के टीला से गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला मजनू के टीला में भी रह रही थी।
