कुल्लू (एकता): कुल्लू जिले के आनी में दरोट नामक स्थान पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 100 फीट खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार 4 युवकों में से एक की मौत हो गई। जिससे 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब कार चालक चंद्रेश कुमार गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। वहीं घायलों में राम लाल, राकेश कुमार और चालक चंद्रेश कुमार तीनों निवासी ओडीधार (कोठी) को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतक शव की शिनाख्त संदीप कुमार बेटे गोवर्धन निवासी ब्रहाबाग डिगेढ़ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
