नाहन/देवेन्द्र कुमार: हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी भी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नाहन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष रूमित ठाकुर की अगुवाई में पार्टी उम्मीदवार के लिए लोगों से समर्थन मांगा। पार्टी के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने कहा कि पार्टी इस बार प्रदेश में 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और सभी सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस व भाजपा ने लोगों के साथ लगातार छलावा किया है। रुमित ठाकुर ने कहा कि पार्टी समानता के अधिकार को मुख्य मुख्य मुद्दा बनाकर पार्टी लोगों के बीच चुनावी मैदान में उतर रही है और पार्टी को लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा द्वारा किए गए वायदे कभी भी पूरे नहीं हुए हैं और प्रदेश की जनता अब यह जान चुकी है।
कांग्रेस ने फिर दोहराई अपनी पुरानी घोषणाएं
कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर रुमित ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर से कांग्रेस ने अपने पुराने वायदे दोहराए है । यदि कांग्रेस अपने पुराने वायदों पर खरा उतर ही होती तो आज प्रदेश के लोगों से दोबारा वह वायदे नहीं करने पड़ते जो वह आज तक करती आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कोई नई बात नहीं है और जनता जानती है कि कांग्रेस या बीजेपी के वायदे सिर्फ चुनाव तक सीमित है।
