By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आप नेता मनीष सिसोदिया ने घुमारवीं में किया रोड शो, जनता से की यह अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > आप नेता मनीष सिसोदिया ने घुमारवीं में किया रोड शो, जनता से की यह अपील
electionhimachalpolitical

आप नेता मनीष सिसोदिया ने घुमारवीं में किया रोड शो, जनता से की यह अपील

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/06 at 10:17 AM
Share

घुमारवीं/सुभाष ठाकुर: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी राकेश चोपड़ा के पक्ष में रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने गांधी चौक पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो एक मौका आम आदमी पार्टी को भी दें। मनीष सिसोदिया के कहा कि भाजपा व कांग्रेस फ्री बिजली देने, शानदार स्कूल-अस्पताल बनाने, रोजगार उपलब्ध कराने और हर तबके को बेहतर जिंदगी जीने का हक देने की राजनीति करते आए हैं। दिल्ली-पंजाब की तरह, इस बार हिमाचल भी परिवर्तन लाने के लिए तैयार है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल के हर जिले की शिक्षा व्यवस्था का हाल बदतर है।

उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। पार्टी का हिमाचल में जनादेश बढ़ रहा है, जनता परिवर्तन चाहती है, यही कारण है भारतीय जनता पार्टी में खौफ है। सिसोदिया ने कहा एक मौका आने वाले चुनाव में अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में घुमारवीं की जनता के पास एक मौका है कि वह एक ईमानदार व्यक्ति राकेश चोपड़ा को अपना मत दें ताकि घुमारवीं का विकास हो सके। उन्होंने कहा अपने मत से महंगाई से लड़ने वाली सरकार चुने, अपने मत से गरीब लोगों का भला करने वाली सरकार चुने, अपने मत से नोकरियां देने वाली सरकार चुने।

सिसोदिया ने कहा कि हर बार यहां के लोगों ने बारी-बारी कांग्रेस और बीजेपी की सरकार को चुना है। लेकिन इस बार लोगों के पास आम आदमी पार्टी के विकल्प में एक अच्छी पार्टी चुनने का मौका है। इससे न केवल महंगाई पर रोक लगेगी बल्कि भ्रष्टाचार को भी खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के पास मौका है कि वह स्कूल बनाने वाली सरकार, महंगाई खत्म करने वाले सरकार, बिजली बिल माफ करने वाली सरकार को चुने।

एक मौका राकेश चोपड़ा को दें, बार बार विधायक बदलना भूल जाएंगे: मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में दिल्ली के लोगों ने एक बार केजरीवाल को मौका दिया था उसके बाद लोग भाजपा और कांग्रेस को भूल चुके हैं। अब हिमाचल में भी लोगों के पास मौका है कि वह आम आदमी पार्टी को पूर्ण रूप से समर्थन दें। इसके बाद यहां के लोग भी भाजपा और कांग्रेस को भूल जाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने स्कूल अस्पतालों का नक्शा बदल दिया हिमाचल में भी ऐसा हो सकता था लेकिन यहां पर भाजपा ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने कहा मतदान के दिन आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डालें ताकि हिमाचल और घुमारवीं में भी अस्पतालों स्कूलों की व्यवस्था को सुधारा जा सके। एक बार यहां से आप राकेश चोपड़ा को विधायक बनाकर भेजें, उसके बाद बार-बार विधायक बदलना भूल जाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से राकेश चोपड़ा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

TAGGED: AAP leader, Ghumarwin, Manish Sisodia, vote
admin November 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रणधीर शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को लिया आड़े हाथ, कहा-आंसू बहाने से नहीं, बल्कि काम करने से वोट मिलेंगे
Next Article राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रचार ने पकड़ा जोर, 29 सीटों पर लड़ रही चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?