मंडी/परी शर्मा: बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी ने अपने चुनावी प्रचार के चरण में आज घेरू, संघान, सकरोहा और अन्य क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कर जन समर्थन मांगा।
इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर भी तंज कसे और कहा कि भाजपा अमीर लोगों के लिए कार्य करती है, लेकिन कांग्रेस गरीबों की सरकार है और कांग्रेस ने लोगों के लिए कार्य किए है।
प्रकाश चौधरी ने प्रदेश की जयराम सरकार पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अंबानी अड़ानी को ही फायदा पहुंचाया है। जयराम ठाकुर 5 साल के कार्यकाल में किए अपने एक कार्य को बताने में भी असमर्थ है।
