By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में बीते 5 सालों में हुए विकास के आधार पर बदलेगा रिवाज़, दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार: सीएम जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > प्रदेश में बीते 5 सालों में हुए विकास के आधार पर बदलेगा रिवाज़, दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार: सीएम जयराम ठाकुर
himachalpoliticalpolitical

प्रदेश में बीते 5 सालों में हुए विकास के आधार पर बदलेगा रिवाज़, दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार: सीएम जयराम ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/10 at 2:31 PM
Share

संजु चौधरी: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार थम जाएगा वहीं 12 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होंगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत प्रचार प्रसार में लगा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में बीते 5 सालों में किए गए विकास के आधार पर देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी रिवाज बदलेगा और एक बार फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी रिवाज़ बदलने के नारे के साथ जनता के बीच गई हैं। कांग्रेस चली आ रही पुरानी परंपरा के अनुसार अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यूपी,उत्तराखंड जैसे अन्य राज्यों में भी रिवाज़ बदला हैं जिससे कांग्रेस विचलित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में हिमाचल के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट्स हैं। ओर इनका पूरा होना डबल इंजन की सरकार में ही संभव हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र प्रदेश को आगे ले जाने वाला है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य इसमें शामिल हैं। स्कूल की बच्चियों को साइकिल व कॉलेज की छात्राओं को स्कूटी की घोषणा, शगुन योजना को 51 हजार करना, गर्भवती महिलाओं को 25 हजार देने जैसी घोषणाएं हमारे संकल्प पत्र में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच सालों में पहले की सरकारों की तुलना में कही अधिक विकास हुआ है। पांच हजार किमी. सड़कों का निर्माण पांच सालों में हुआ। यह आंकड़ा अभूतपूर्व हैं। पहले इतना सड़क निर्माण कभी नहीं हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा की तमाम सर्वे में बीजेपी की सरकार बन रही हैं। हिमाचल में इस बार रिवाज़ बदलकर दोबारा डबल इंजन की सरकार बन रही हैं।

सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का न देश में न ही प्रदेश में कोई भविष्य बचा है। ओपीएस को लेकर चुनावों के समय कांग्रेस जो घोषणाएं कर रही हैं वह पूरी होने वाली नहीं हैं। कांग्रेस के समय में ही इसे बंद किया गया था। राजस्थान के सीएम ओपीएस की बात कर रहें हैं लेकिन एक साल होने के बाद भी इसे लागू नहीं कर पाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से स्वयं कहा है कि यह केंद्र की मदद के बिना नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में ओपीएस को लेकर कमेटी बनाई गई हैं। उसपर काम हुआ हैं। कर्मचारियों को किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए। इस दिशा में बीजेपी सरकार ही देश में कुछ कर सकती है।

TAGGED: BJP government
admin November 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला किन्नौर में हुई बर्फ़बारी से दुर्गम क्षेत्रों के सड़क मार्ग अवरुद्ध, सड़क बहाली के काम में जुटा प्रशासन
Next Article गुरु-गुरु होता है, जनता देगी जवाब: कौल सिंह ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?