By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खाकी पहनने का सपना लेकर मैदान में उतरे युवा, झलेड़ा पुलिस लाइन में भर्ती का रोमांच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खाकी पहनने का सपना लेकर मैदान में उतरे युवा, झलेड़ा पुलिस लाइन में भर्ती का रोमांच
himachalNews

खाकी पहनने का सपना लेकर मैदान में उतरे युवा, झलेड़ा पुलिस लाइन में भर्ती का रोमांच

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/13 at 4:56 PM
Share

डीआईजी सौम्या की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया जारी, ऊना जिला के 1600 युवाओं को मिला मौका, शारीरिक दक्षता में युवाओं ने दिखाया दमखम

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनकर जनता की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इन दिनों झलेड़ा पुलिस लाइन का मैदान किसी परीक्षा से कम नहीं है। यहां पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत युवा अपनी शारीरिक क्षमता, मेहनत और फिटनेस का दम दिखा रहे हैं। सुबह छह बजे शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती प्रक्रिया डीआईजी सौम्या की निगरानी में निर्धारित मापदंडों के अनुसार करवाई जा रही है।

खाकी वर्दी पहनने का सपना आंखों में संजोए युवा इन दिनों झलेड़ा पुलिस लाइन के मैदान में पसीना बहा रहे हैं। पुलिस भर्ती में अपनी जगह बनाने के लिए युवाओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मैदान में कहीं दौड़ के जरिए शारीरिक क्षमता की परीक्षा हो रही है, तो कहीं युवा अपनी फिटनेस और दमखम का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।शुक्रवार सुबह छह बजे शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया की कमान डीआईजी सौम्या की निगरानी में है। पूरी प्रक्रिया पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप करवाई जा रही है। अधिकारियों का विशेष ध्यान भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने पर है।इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऊना जिला के करीब 1600 युवाओं को बुलाया गया है। भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं की तैयारियां भी काफी बेहतर देखने को मिल रही हैं। कड़ी मेहनत और अभ्यास के दम पर युवा मैदान में अपना हुनर दिखा रहे हैं। हर अभ्यर्थी की कोशिश है कि वह शारीरिक दक्षता की परीक्षा में सफल होकर पुलिस की वर्दी पहनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सके।अधिकारियों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। पहले दिन की भर्ती संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों से जुड़ा आंकड़ा पुलिस विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।

TAGGED: Una Police training
Chandrika November 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती पर हमीरपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव शुरू
Next Article स्टांप ड्यूटी में दस गुना बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सुक्खू सरकार : भाजपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?