By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्टांप ड्यूटी में दस गुना बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सुक्खू सरकार : भाजपा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्टांप ड्यूटी में दस गुना बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सुक्खू सरकार : भाजपा
himachalpolitical

स्टांप ड्यूटी में दस गुना बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सुक्खू सरकार : भाजपा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/13 at 5:00 PM
Share

आर्थिक कुप्रबंधन की कीमत चुका रही प्रदेश की जनता, ₹100 का शुल्क बढ़ाकर ₹1,000 करना कांग्रेस सरकार का जनविरोधी कदम

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा स्टांप ड्यूटी की विभिन्न श्रेणियों में की गई भारी बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हुए इसे जनविरोधी फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी आर्थिक नाकामियों और वित्तीय कुप्रबंधन का बोझ लगातार आम जनता पर डाल रही है।

अजय राणा ने कहा कि जिन दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए पहले ₹100 का स्टांप शुल्क देना पड़ता था, उनमें कुछ श्रेणियों में इसे बढ़ाकर ₹1,000 तक कर दिया गया है। यानी जनता पर सीधे दस गुना तक अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। इसका असर शपथपत्र, समझौतों और संपत्ति संबंधी दस्तावेज तैयार करवाने वाले आम नागरिकों पर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे में सरकारी शुल्कों में भारी बढ़ोतरी करना जनता की मुश्किलें बढ़ाने वाला कदम है।

राणा ने सवाल उठाया कि सरकार अपनी आय बढ़ाने के लिए नए संसाधन विकसित करने और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने के बजाय जनता की जेब पर निर्भर क्यों है?उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विधानसभा में शुल्क वृद्धि का मुद्दा उठा चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग की कि स्टांप ड्यूटी में की गई बढ़ोतरी की तत्काल समीक्षा कर आम नागरिकों से जुड़े दस्तावेजों पर बढ़ाए गए शुल्क वापस लिए जाएं।उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी।

TAGGED: Shimla BJP spokesperson
Chandrika November 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खाकी पहनने का सपना लेकर मैदान में उतरे युवा, झलेड़ा पुलिस लाइन में भर्ती का रोमांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खाकी पहनने का सपना लेकर मैदान में उतरे युवा, झलेड़ा पुलिस लाइन में भर्ती का रोमांच

Ago

महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती पर हमीरपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव शुरू

Ago

एचआरटीसी पेंशनरों का फूटा गुस्सा, लंबित देनदारियां न मिलने पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधारेगा एक करोड़ का बजट, चम्बा-तीसा मार्ग पर 9 किलोमीटर होगी टायरिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?