By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा भरोसे का दूसरा नाम, गुजरात में फिर खिलेगा कमल: अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > भाजपा भरोसे का दूसरा नाम, गुजरात में फिर खिलेगा कमल: अनुराग ठाकुर
electionhimachalpolitical

भाजपा भरोसे का दूसरा नाम, गुजरात में फिर खिलेगा कमल: अनुराग ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/27 at 6:29 PM
Share

शिमला/कमल भारद्वाज: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर अहमदाबाद में प्रेस कान्फ्रेंस एवं भुज में युवा विश्वास युवा सम्मेलन के अन्तर्गत 2 कार्यक्रमों के दौरान भाजपा को भरोसे का दूसरा नाम बताया। उन्होंने गुजरात में फिर से विशाल बहुमत से भाजपा की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि विगत दो दशकों से ज्यादा समय में भारतीय जनता पार्टी में गुजरात में सुशासन व सेवा भाव की सरकार चलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात दंगा, अराजकता, माफियाराज भ्रष्टाचार के जंजाल से मुक्त होकर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर आगे बढ़ा है।

गुजरात ने देश के सामने विकास का एक सफल मॉडल सामने रखा है। आज देश भर भाजपा भरोसे का दूसरा नाम बन चुकी है जिस पर लोगों का अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी सभाओं में जनता की भारी भीड़ पार्टी प्रति उनके स्नेह का प्रतीक है और इसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि एक बार फिर गुजरात में कमल खिलने की तैयारी है। ठाकुर ने कहा कि कभी दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस के पास आज विपक्ष का नेता बनाने लायक भी सदस्य पूरे नहीं हैं। यही हाल पार्टी का गुजरात में होने वाला है। जहां पर भी नंबर वन की बात आती है तो गुजरात आगे रहता है। जब कोई कृषि के क्षेत्र में डबल डिजिट ग्रोथ नहीं देखता था तब मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात में वह ग्रोथ दिखी, जब कोई बड़े बांध बनाने का सपना नहीं देखता था तब नर्मदा बांध बना, दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी गुजरात में है। पहली बुलेट ट्रेन गुजरात में और एक्सपोर्ट के मामले में भी गुजरात नंबर वन है।

अनुराग ने भाजपा के संकल्प पत्र में किये गए वादों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि ‘बेटियों के लिए केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होगी। मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी मुफ्त में मिलेगी। 60 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए बस में मुफ्त सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने गुजरात को एक ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी बनाने का संकल्प लिया है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी में गुजरात का भी एक ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी का बहुत बड़ा सहयोग होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में अगले 5 वर्षों में 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और एक लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी अगले 5 साल में देंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत की तर्ज पर गुजरात में 10 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

TAGGED: Anurag Thakur, BJP, Gujarat
admin November 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाहन में दीनदयाल वर्मा की ‘गुरु दक्षिणा’ नाटक के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन
Next Article 8 दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के भी फूले हाथ-पैर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?