सोलन/योगेश शर्मा: सोलन के साथ लगते कोठी देवरा से 20 नवंबर की शाम घर से लापता हुए युवक महेंद्र का शव पट्टा घाट के नजदीक सड़क के साथ लगते जंगल में मिला है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब 6:00 बजे गांव घट्टी के रहने वाले चंद्र दत्त ने फोन के माध्यम से सपरून पुलिस चौकी को सूचना दी कि वह पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था तो पट्टाघाट में रास्ता में लापता हुए महेंद्र गांव कोठी देवरा (25) की लाश रास्ते में पड़ी हुई है, जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि 20 नंवबर को घर से लापता हुए महेंद्र की लाश जंगल में पड़ी हुई है। लाश का निरीक्षण उसके बड़े भाई सुनील कुमार और चाचा कृष्ण दत्त की मौजूदगी में किया गया। मृतक के बॉडी पर किसी भी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। वही साथ में ही एक छोटा काले रंग का पिट्ठू और कीटनाशक का एक छोटा कागज का खाली पाउच मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। वही शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है।
दुकान तक सामान लेने बोल कर घर से निकला था युवक
मृतक के भाई सुनील कुमार के बयान के मुताबिक उसका छोटा भाई महेंद्र 20 नवंबर की शाम 6:30 बजे से घर से अपनी बहन कमलेश को यह कह कर गया था कि वह कोठी में दुकान तक सामान लेने के लिए जा रहा है , लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद परिजनों ने फोन करके पूछा तो बताया गया कि वह अपनी बुआ के घर गांव कोरो जा रहा है। यह बात उसे अपने मामा के लड़के को फोन कर बताई थी, लेकिन महेंद्र जब अपने बुआ के घर गांव कोरो नही पहुंचा ,तो 21 नवम्बर को परिजनों की उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई थी। इस मामले को लेकर मृतक महेंद्र कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार ने उसकी मृत्यु पर कोई शक जाहिर नहीं किया है ।।मृतक की लाश का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है।
एसपी सोलन ने की मामले की पुष्टि
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि कि इस मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
