शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज नए सीएम यानी सुखिवंदर सिंह सुक्खू का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इस समारोह का हिस्सा बन रहे हैं। रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। अब जल्द मंत्रियों के नाम तय होंगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए संजौली हेलीपैड पहुंच गए है। थोड़ी ही देर में वह शिमला पहुंचेंगे। वहीं सुक्खू ने शपथ समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।

राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में पार्टी नेता राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।

